बदायूं, मई 5 -- बदायूं। उघैती क्षेत्र के गांव पलिया निवासी भाजपा के उघैती मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष युवक की सोमवार देर रात नोएडा में स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिवार को पालने के लिये एक माह पूर्व वे नोयडा में रैपिडो बाइक चलाने को गये थे। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उघैती थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कुलदीप शर्मा पुत्र राजू शर्मा एक माह पूर्व से नोएडा के रैपिडो में बाइक चलाते थे। सोमवार रात करीब 10 बजे बह बाइक पर बैठे किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिजनों में चीखपुकार मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.