बदायूं, मई 6 -- उघैती क्षेत्र के भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष की नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव पलिया निवासी कुलदीप शंखधार भाजपा में उघैती मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। करीब 15 दिन पहले वह घर से घूमने की बात कहकर नोएडा गए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने रेपिडो बाइक चलाना शुरू कर दिया था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 के पास बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनके कपड़े कार में फंस गए और वाहन उन्हें घसीटता हुआ डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उनके सिर में गंभीर ...