अमरोहा, जनवरी 24 -- अमरोहा फाउंडेशन के संयोजन में पायोनियर क्रिकेट ग्राउंड नोएडा में आयोजित शाह विलायत क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। मैच जीतने वाली टीम को एसोसिएशन ऑफ ओल्ड बॉयज अमरोहा ने सम्मानित कर हौसला अफजाई की। एसोसिएशन की ओर से सैय्यद सिब्ते हैदर तकवी ने कहा कि अमरोहा फाउंडेशन हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। क्रिकेट मैच भी रोमांच से भरे हैं। बड़ी संख्या में दर्शक क्रिकेट मैच का मजा लेने आ रहे है। अमरोहा फाउंडेशन के अध्यक्ष सैय्यद फरमान हैदर अमरोहवी ने कहा कि खेल इंसानी जिस्म को बेहतर बनाने में विशेष योगदान देते हैं, इसलिए अब इस सिलसिले को लगातार जारी रखेंगे। इस दौरान रामिश वली, अली आबिदी, हसन जमा, सकलैन हैदर, अशर रजा तकवी, अली आदिल, सैफ अब्बास, मूनिस रजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...