हरदोई, अगस्त 22 -- सुरसा। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ससेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल ने शुक्रवार को नोएडा में फांसी लगाकर जान दे दी। शादी के करीब तीन महीने बाद हुई घटना से मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष ने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काजल पुत्री आशाराम की शादी करीब तीन माह पहले कुतुआपुर निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद रोहित नोएडा में निजी नौकरी करने लगा। काजल भी उसके साथ रहने लगी थी। मृतका के चाचा छोटेलाल के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद से ही रोहित अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर काजल के साथ मारपीट करता था। काजल ने फोन पर मायके वालों को इसकी जानकारी भी दी थी।...