नोएडा में रास्ता रोकने पर सुखबीर खलीफा समेत 200 लोगों पर FIR, 40 नामजद
नोएडा, सितम्बर 28 -- नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में भारतीय किसान परिषद (BKP) के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और उनके साथियों समेत 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 40 लोगों को नामजद किया गया है। इन लोगों पर सड़क पर नारेबाजी, रास्ता अवरुद्ध करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।6 सितंबर से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे आरोपी पर्थला चौकी प्रभारी अंकित शर्मा की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। चौकी प्रभारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा की ओर से नोएडा में पर्थला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खाली क्षेत्र में नया विद्युत संयोजन दिए जाने की मांग को लेकर 6 सितंबर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 21 सितंबर को प्रदर्शन में लाउडस्पीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.