नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा प्राधिकरण ने मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर सेक्टर-3 रजनीगंधा चौक से सेक्टर-57 चौराहे तक बनने वाले एलिवेटेड रोड को लेकर एक बार फिर से कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आईआईटी को पत्र लिखकर नए सिरे से सर्वेक्षण करने को कहा गया है। इसके बाद नए सिरे से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाई जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड की डीपीआर और डिजाइन दोबारा से तैयार किया जाएगा। बीते सालों में मौके पर काफी स्थिति बदल चुकी है। इस परियोजना में सबसे बड़ी समस्या रजनीगंधा चौराहे पर है। यहां नीचे अंडरपास और ऊपर से मेट्रो लाइन जा रही है, इसलिए इसके डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चार मूर्ति से नॉलेज पार्क जाने को यहां से निकलेगी नई सड़क, सेक्टर-गांवों तक मौज प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.