नोएडा, जुलाई 11 -- नोएडा रोडवेज बस डिपो से यात्रियों को अंतरराज्यीय बस सुविधा मिलेगी। यहां से हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के लिए बसें चलेंगी। इससे यात्रियों को दिल्ली के आनंद विहार या कश्मीरी गेट जाने की जरूरत नहीं होगी। बसों की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशनों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर अत्याधुनिक और हाईटेक बनाने की मंजूरी दी है। इसमें नोएडा बस डिपो भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। इन नए प्रीमियम बस अड्डों का कायाकल्प अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा सिटी में आज से 28 रूटों पर चलेंगी 115 इलेक्ट्रिक बसेंयात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं यात्रियों को बस टर्मिनल पर निम्नलिखित आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। परिसर के भीत...