नोएडा में युवती की हत्या कर बिहार भागा इंजीनियर निकला बेहद शातिर, एनकाउंटर से बचने को अपनाया ये तरीका
नोएडा, अगस्त 14 -- नोएडा सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के पीजी में असम निवासी युवती की रविवार सुबह हत्या करने वाला आरोपी इंजीनियर बेहद शातिर निकला। नोएडा से फरार होने के बाद उसे एनकाउंटर का डर सताने लगा। इसके चलते वह अपने गृह जनपद बिहार के जिला कटिहार पहुंच गया, जहां खुद को शराब तस्कर बताकर परिचित की मदद से गिरफ्तार हो गया। नोएडा पुलिस अब बी वारंट के तहत कोर्ट के आदेश पर आरोपी को नोएडा लाने की तैयारी कर रही है। असम के जिला डिब्रूगढ़ की रहने वाली महक अहमद घर से बिना बताए अपनी सहेली संजना के साथ भागकर 20 जुलाई को नोएडा आई थी। दोनों नौकरी के तलाश में थीं। बरौला गांव के एक पीजी में दोनों सहेली रहने लगीं। पड़ोस के कमरे में रहने वाले रमन राज से महक की जान-पहचान हो गई थी। शनिवार को दोनों के बीच डेटिंग ऐप को लेकर विवाद हुआ था। देर रात को महक और रमन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.