नोएडा में मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरेगी सड़क, महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगी
नोएडा, अगस्त 19 -- नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड कुछ हिस्से में करीब 20 मीटर ऊंची होगी। यहां से मजेंटा मेट्रो लाइन का ट्रैक निकल रहा है। इस वजह से ऊंचाई अधिक रखी गई है। ऐसे में एलिवेटेड रोड मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरेगी। आईआईटी ने इस परियोजना की डीपीआर प्राधिकरण को सौंप दी है। दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाई जा रही है। यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से ही बन रही है। इसको मयूर विहार फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है। नोएडा में यह एलिवेटेड रोड महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगी। यहां से सेक्टर-94 यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। यह एलिवेटेड रोड मेट्रो के मजेंटा लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.