नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र के हजारों मजदूरों द्वारा वेतन बढ़ोतरी और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। फेज-2, सेक्टर-62 और सेक्टर-84 जैसे प्रमुख औद्योगिक इलाकों में मजदूरों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान बल प्रयोग भी किया गया, ताकि प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया जा सके। इस प्रदर्शन की आंच मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (मदरसन समूह) की इकाइयों तक भी पहुंची। हालांकि कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए बयान में स्पष्ट किया कि यह कोई एक कंपनी विशेष का मुद्दा नहीं है...