गंगापार, अप्रैल 15 -- अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए जाने की निन्दा की है। सभा ने गिरफ्तार किए गए सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई तथा सरकारी सेवाओं के समान न्यूनतम जीवनयापन वेतन 26,000 प्रति माह व महंगाई भत्ता अमल करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश सचिव का हीरालाल ने कहा कि पिछले दो दिनों से नोएडा पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर रही है और मजदूरों को अंधाधुंध गिरफ्तार कर रही है। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने मनरेगा को तत्काल बहाल करने, न्यूनतम 200 दिनों का काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने '21%' दिया पर क्या थी '20 वाली झूठी बात', जिस पर भड़के थे नोएडा के श्रमिक यह भी पढ़ें- नोएडा बवाल में मजदूर बिगुल दस्ता का हाथ! रूपेश राय...