नोएडा में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर खत्म होगा जाम, इन 5 जगहों पर लगेंगे नए ट्रैफिक सिग्नल
नोएडा, जुलाई 2 -- नोएडा शहर में सेक्टर-47-107, 37-29-30 तिराहे-चौराहे समेत पांच स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इनको लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब दो महीने में ये लगभग तैयार हो जाएंगे। इससे संबंधित स्थानों पर लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अभी इन जगह जाम की समस्या होती है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित स्थानों पर सिग्नल लगाने की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। दो जगह काम भी शुरू हो गया है, बाकी जगह भी इस सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। सभी पांचों जगह ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने में करीब 47 लाख रुपये का खर्च आएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सिग्नल लगने से संबंधित स्थानों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। लोग बिना जाम में फंसे चौराहा-तिराहा पार कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से जयपुर सहित 11 नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.