नोएडा में भाजपा नेता के भाई को घेरकर पीटा, रास्ता बनाने का कर रहे थे विरोध
नोएडा, सितम्बर 9 -- नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में कॉलोनी के लिए रास्ता तैयार कर रहे लोगों ने मंगलवार दोपहर विरोध करने पर भाजपा नेता के भाई को लात-घूंसों से पीट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। फेज-3 थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गढ़ी चौखंडी निवासी सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई रामनिवास यादव भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर अध्यक्ष है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग हिंडन किनारे उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन खोदाई करके अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी लोग जेसीबी मशीन और आठ-दस गाड़ियों से भरकर पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही वह जमीन पर पहुंचे और आरोपियों से अवैध कब्जा करने से मना किया तो सभी लोगों ने धमकाना शुरू कर दिया। उनमें से बहलोलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.