नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Noida News: नोएडा में मजदूरों के बवाल के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण और एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के हाई-टेक कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। डीजीपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को भड़काने वालों की पहचान की जा रही है। बाहरी लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी लखनऊ पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी एलओ अमिताभ यश ने नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डिजिटल माध्यमों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीजीपी ...