नोएडा, अक्टूबर 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रजेश नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार बाउंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत की खबर सामने आई है। घटना सामने आने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से हापुड़ के रज्जाकपुर गांव के रहने वाले जयपाल सिंह का बेटा विवेक नोएडा में बाउंसर था। वह दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात वह दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। देर रात को सेक्टर ओमिक्रॉन के पास विवेक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे...