गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर। मऊ से वाराणसी जा रहे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार की देर शाम को मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए नोएडा में हुए श्रमिक प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विपक्ष के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नोएडा की घटना को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। मंत्री ने कहा कि नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री की रैली को असफल करने के उद्देश्य से कराई गई थी।पीडब्लूडी गेस्टहॉउस में अनिल राजभर ने कहा कि नोएडा की घटना एक आतंकवादी साजिश का भी हिस्सा हो सकती है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आपसी भाईचारा आवश्यक: अखिलेश उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास में श्रमिकों के महत्वपूर्ण योगद...