नोएडा, नवम्बर 29 -- नोएडा के फेज दो थानाक्षेत्र के याकूबपुर गांव के पीजी में रहने वाली 25 वर्षीय युवती एक की उसके प्रेमी ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का आरोपी प्रेमी वारदात के बाद फरार हो गया। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव में 25 वर्षीय सोनू नामक युवती रहती थी। उसका कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनू को गोली मारकर हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि अपराध की सूचना पाकर पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी तब तक मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.