फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- कायमगंज, संवाददाता।मोहल्ला कूंचा निवासी 23 वर्षीय इंजीनियर की नोएडा में नाले में गिरने से मौत हो गई। ड्यूटी पर कंपनी जाते समय पानी भरे रास्ते में फिसलकर वह करंट दौड़ रहे नाले में गिर गया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला कूंचा निवासी 23 वर्षीय आर्यन प्रजापति की गुरुवार को नोएडा में करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में सोलर पैनल और इन्वर्टर निर्माण इकाई में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आर्यन रोजाना की तरह गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। रास्ते में जलभराव के बीच सड़क पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह पास के नाले में जा गिरा। नाले में हाई वोल्टेज कर...