नोएडा, मई 8 -- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा है। मामला घोड़ी बछेड़ा गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची और जलती चिता से महिला के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। शव का कुछ हिस्सा जल गया था। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले गांव के ही रहने वाले अनुज चौहान से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक देर रात मोनिका का शव घर में पंखे से लटका मिला। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को तुरंत श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.