नोएडा, अक्टूबर 21 -- नोएडा में सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक बनने वाले 5.49 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) से इस डीपीआर को बनवाया है। उम्मीद है कि आईआईटी रुड़की सप्ताहभर में प्राधिकरण को यह डीपीआर सौंप देगी। जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की यह परियोजना करीब 850 करोड़ रुपये के बजट से पूरी की जाएगी। प्राधिकरण ने रजनीगंधा अंडरपास के सामने से बनने वाले प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के अलाइनमेंट में संशोधन के लिए पिछले दिनों मंजूरी दी थी। अलाइनमेंट फाइनल न होने के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना लंबे समय से लटकी हुई थी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बनेगा 2 KM लंबा 4 लेन एलिवेटेड रोड, जीटी रोड पर जाम से...