नोएडा, जुलाई 21 -- नोएडा में मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर डीएनडी से सेक्टर-57 तक बनने वाले एलिवेटेड रोड की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। इस परियोजना का विस्तार होने के चलते नोएडा प्राधिकरण ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए आईआईटी रुड़की को फीस का भुगतान कर दिया है।6 लेन का होगा एलिवेटेड रोड इस एलिवेटेड रोड की लंबाई पहले ही करीब डेढ़ किलोमीटर बढ़ा दी गई थी। अब यह रोड नोएडा के सेक्टर-3 से सेक्टर-60 में एमपी टू एलिवेटेड रोड के पास तक बनाई जाएगी। यहां एमपी-2 रोड को जोड़ेगी। यह एलिवेटेड करीब 5.43 किलोमीटर लंबी और 6 लेन की होगी। इसका डिजाइन और डीपीआर आईआईटी बनाएगा। इस रोड के बनने से दिल्ली से सीधे नोएडा के आईटी सेक्टर और औद्योगिक सेक्टरों तक आसानी से आ-जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में DSC रोड पर बनेगा 4 KM लंबा नया ...