नोएडा, मार्च 14 -- नोएडा शहर में एक और एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी चल रही है। इसे चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर तक बनाने का निर्णय लिया गया है। यह एलिवेटेड करीब दो किलोमीटर लंबा होगा। फिल्म सिटी मार्ग का जाम खत्म करने के लिए 5.96 किलोमीटर लंबा चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। यह दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से बनाया जा रहा है। यह मयूर विहार फ्लाईओवर को जोड़ेगा। नोएडा में यह महामाया फ्लाईओवर के पास उतारा जाएगा। इसके बाद ग्रेटर नोएडा की ओर जाने के लिए लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम में न फंसें, इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने नया एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। यह एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर तक बनाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- नोएडा में नए 6 ले...