नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास बर्निंग कार में एक शख्स के मारे जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जाता है कि बीती रात को चलती कार में आग लग गई। इस घटना में एक पेंट व्यवसायी की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि राजकुमार सिंघल उम्र 46 वर्ष पेंट बेचने का व्यवसाय करते थे। सोमवार की देर रात को वह अपनी कार में सवार होकर परथला चौक की तरफ जा रहे थे तभी अचानक अज्ञात कारण से उनकी कार में आग लग गई। बताया जाता है कि इस घटना के बाद राजकुमार सिंघल ने कार से बाहर निकलने की पूरी कोशिश की लेकिन वह बाहर निकलने में सफल नहीं हो सके। वह कार में ही फंस गए। आग ने देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.