नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आक्रोशित श्रमिक उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई राहत के बाद भी मान नहीं रहे हैं। न्यूनतम वेतन में वृद्धि के बावजूद लगातार दूसरे दिन नोएडा के कुछ इलाकों में श्रमिकों ने पथराव और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। इसके अलावा कई औद्योगिक इलाकों में फैक्ट्रियों के बाहर मजदूर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। तनाव के बीच अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप है।सेक्टर 70 में तोड़फोड़-पथराव, सेक्टर 80 में भी उग्र हुए श्रमिक नोएडा में लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं। कई जगहों पर श्रमिक हिंसक हो उठे। सेक्टर 70 में क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की है। पुलिस को भी निशाना बनाया गया है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। सेक्टर 70 के अलावा सेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.