नोएडा, मई 12 -- नोएडा में एक और 'थूक कांड' सामने आया है। सेक्टर-22 में चौड़ा गांव स्थित एक दुकान में पिज्जा बनाते समय उसमें थूककर बेचने का मामला सामने आया है। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने दुकान पर हंगामे के बाद आरोपी को पकड़ लिया। थूकने की सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर आरोपी ने फूंक मारने की बात कहकर बरगलाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची सेक्टर-24 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिझौड़ गांव निवासी मुजम्मिल सेक्टर-22 चौड़ा गांव में पिज्जा हट के नाम से करीब चार साल से दुकान चल रहा है। हिंदू रक्षा दल खोड़ा के अध्यक्ष सोनू शर्मा को दुकान पर काम करने वाले स्टाफ ने सूचना दी कि दुकान पर अकेला होने के दौरान मुजम्मिल पिज्जा का बेस बनाने के दौरान थूकता है। यह बात सुनकर सभी चौंक गए। उन्होंने स्टाफ की मदद से पहले सीसीटीवी फुटेज चेक की तो थूकने...