नोएडा में तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला, पार्टी यूं ही चलती रही
नोएडा, सितम्बर 7 -- गेझा गांव में शनिवार को जन्मदिन के दौरान तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर दो युवकों ने पड़ोसी को पीट दिया। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फेज-2 थाने की पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने कहा कि घटना के आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना के संबंध में अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस के अनुसार गेझा गांव की गली नंबर पांच में सतीश शर्मा परिवार के साथ रहते थे। वह किराये पर मकान दिलाने का काम करते थे। उनके घर के सामने सुमित अपने पिता सतीश और भाई ललित के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.