नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा प्राधिकरण सड़कों पर जाम में कमी लाने के लिए फुटपाथ, स्लिप रोड और यूटर्न को रि-डिजाइन कर आकार में बदलाव करेगा। प्राधिकरण ने इसके लिए योजना तैयार की है। अधिकारियों का दावा है कि जाम कम होने से प्रदूषण भी घटेगा।कई फुटओवर ब्रिज का होगा निर्माण प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जाम कम करने के लिए शहर में कुछ स्थानों पर नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। सेक्टर-62 गोलचक्कर पर स्काईवॉक तैयार किया जा रहा है। सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए बन रहे स्काईवॉक का काम लगभग पूरा हो गया है। सड़कों और फुटपाथ की मैकेनिकल स्वीपिंग के जरिये आसानी से सफाई भी कराई जा सकेगी। इस योजना पर प्राधिकरण करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करेगा। अधिकारियों के अनुसार यह फंड प्राधिकरण राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के जरिये हासिल किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.