नोएडा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, हर 15 मिनट पर मिलेगी एक बस; कब तक होगी शुरुआत
नोएडा, मई 14 -- नोएडा शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्राधिकरण अब इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इस संबंध में बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक के संबंध में गुरुवार को विज्ञप्ति साझा करते हुए सीईओ ने जानकारी में बताया कि शहर में बस संचालन, टिकट व्यवस्था, मोबाइल ऐप लॉन्च, ड्राइवर-कंडक्टर भुगतान और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बोटेनिकल गार्डन से परी चौक तक डबल डेकर बस इस योजना के तहत पहले फेज में करीब 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनमें 45 बसें नियमित रूप से सड़कों पर उतरेंगी, जबकि 5 बसों को स्टैंडबाय रखा जाएगा। खास बात यह है कि इनमें 10 डबल डेकर बसें भी शामिल होंगी, जो यात्रियों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.