नोएडा में जनगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू
नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। घर-घर जाकर जनगणनना 22 मई से शुरू होगी। इससे पहले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के पांच स्कूलों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में विभागाध्यक्ष को जानकारी दे दी गई है। अब इन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जनगणना के काम में प्राधिकरण के करीब 1200 कर्मचारी लगाए गए हैं। प्राधिकरण से जनगणना अधिकारी के रूप में एसीईओ वंदना त्रिपाठी और चार्ज अधिकारी ओएसडी इंदु प्रकाश को बनाया गया है। बुधवार को शहर के कैंब्रिज, कोठारी, रामाज्ञा, श्री चैतन्य सहित अन्य स्कूलों में प्रशिक्षण दिया गया। चार्ज अधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि नोएडा क्षेत्र में प्राधिकरण के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मिलाकर 2749 की ड्यूटी लगाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.