नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार देर रात सेक्टर 62 में पहले एक टेंपो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। लोग टेंपों चालक की मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो जख्मी हैं। सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास दिल्ली की तरफ जा रहे नेशनल हाईवे पर रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे ट्रक में पीछे से घुसे मिनी ट्रक के चालक को बचाने आए चार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा दिया। पुलिस के मुताबिक, हरिओम नामक व्यक्ति सोमवार रात मिनी ट्रक लेकर गाजियाबाद के लाल कुआं की ओर से नेशनल हाईवे-9 पर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-62 गोल चक्कर से दिल्ली की ओर बढ़ा तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा। एक के बाद दूसरा हादसा ट्रक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.