नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर उनसे ठगी और लूट करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्यों ने अब तक 60 से अधिक वारदात की हैं। सरगना के खिलाफ आठ केस दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम झा, सागर ठाकुर और कमल के रूप में हुई। तीनों को सेक्टर-76 से पकड़ा गया। ये सभी आरोपी मिलकर एक संगठित गैंग के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन डेटिंग ऐप (ग्राइंडर) का इस्तेमाल करते थे। सबसे पहले वे ऐप पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए किसी सुनसान या तय स्थान पर बुलाते। यह भी पढ़ें- नोएडा में कारोबारी की बेटी ने 28वीं मंजिल से लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.