नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा में एलिवेटेड रोड पर शनिवार देर रात परिवार के साथ कार में जा रहीं महिलाओं का कार सवार दो इंजीनियरों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए। पीड़ितों ने आरोपियों की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-18 की ओर से एलिवेटेड रोड पर कार में सवार एक परिवार सेक्टर-61 की ओर जा रहा था। कार में पिछली सीट पर महिलाएं और बच्चे थे। आगे की दोनों सीट पर परिवार के पुरुष थे। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर कार सवार युवकों ने ओवरटेक करके महिलाओं को अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। परिजनों ने मोबाइल से आरोपियों की करतूत रिकॉर्ड कर ली। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि चलती कार से वीडियो बनते देखने के बाद भी अश्लील इशारे करते रहे। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.