नोएडा में एनकाउंटर! बदमाश की गोलीबारी का पुलिस ने दिया जवाब; जिंदा कारतूस बरामद
नोएडा, अक्टूबर 15 -- नोएडा जोन सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां के गढ़ी गोल चक्कर के पास जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार ने रुकने के बजाय यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। देर रात सेंट्रल नोएडा अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 की टीम बुधवार को गढ़ी गोल चक्कर के पास वाहनों की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.