नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा के साइबर क्राइम थाना और सेक्टर-63 थाना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर कंपनी डायरेक्टर सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम सेक्टर-63 के एच-ब्लॉक में चल रहे इस कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। एडिशनल डीसीपी (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बताया कि सुमित कुमार, विवेक कुमार, मोहम्मद सोहेल, ईश्वर, राज सलाउद्दीन, समीर अहमद, मोहम्मद आसिफ, मिथिलेश कुमार समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- दिन में साथ क्रिकेट खेले और रात में हत्या, दोस्तों ने किस बात पर ली हरकेश की जान उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, टेलीकॉलर उपकरण, 31 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.