नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 तक बनने वाली एलिवेटेड रोड को मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। अब फाइनल डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए आईआईटी को भेजी जाएगी। जिस जगह से यह एलिवेटेड रोड बननी शुरू होगी वहां पर चिल्ला एलिवेटेड रोड आकर मिलेगा। चिल्ला एलिवेटेड रोड का अभी निर्माण चल रहा है। शहर में इससे पहले मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर एलिवेटेड रोड बनी हुई है। दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है। यह 5.96 किलोमीटर लंबा है। इसको दिल्ली में मयूर विहार फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। नोएडा में यह एलिवेटेड रोड महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगा। इससे आगे सेक्टर-94 तक नया एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह लिया था। सेक्टर-94 त...