नोएडा में इन 10 जगहों पर लग रहा सबसे ज्यादा जाम, जानिए क्या हैं इसके कारण
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- सौम्य मिश्र, नोएडा नोएडा जिले में दस से अधिक प्रमुख स्थानों पर सड़क संकरी होने से जाम लग रहा है। इनमें कई स्थानों पर अवैध पार्किंग इसकी मुख्य वजह है। लोग सड़क के दोनों तरफ गाड़ी खड़ी कर देते हैं। इसके अलावा अन्य कारणों में सड़कों की कम चौड़ाई (बॉटलनेक), निर्माण कार्य और सड़कों का जर्जर होना भी शामिल है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बाजारों, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और दफ्तरों के बाहर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने से चलती हुई सड़क का एक बड़ा हिस्सा ब्लॉक हो जाता है। इनमें सेक्टर-51 होशियारपुर, सेक्टर-58, 59, सेक्टर-12 से 11 की तरफ जाने वाली सड़क, हरौला की मुख्य सड़क, सेक्टर-8 से सेक्टर-1 गोलचक्कर जाने वाला पूरा मार्ग, सेक्टर-121 क्लियो काउंटी के सामने की सड़क, सेक्टर-57 लेबर चौक से सेक्टर 62 का पूरा मार्ग, सेक्टर-62 और 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.