ग्रेटर नोएडा, जुलाई 23 -- गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा। सेक्टर और घनी आबादी से दूर तय किए रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें खाली दौड़ रही हैं। इससे तीनों प्राधिकरणों को पहले ही महीने में 1.19 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। नोएडा एयरपोर्ट तक चलने वाली इन 100 बसों में 40 दिनों में केवल 83,701 यात्रियों ने ही सफर किया। नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों की सुविधा के लिए 12 जून को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें नोएडा में 50 इलेक्ट्रिक बस का संचालन हुआ था, इनमें चार डबल डेकर बसें हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गईं, जिनमें तीन डबल डेकर शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिलेगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें; क्या टार्गेट? पूरा प्लान इसी तरह से यमुना...