नोएडा, मार्च 29 -- नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में शनिवार देर रात 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक युवती के पिता कारोबारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवती अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी। वह पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही पंजाब से नोएडा आई थी। परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- कार से उतर रहे बसपा नेता को अज्ञात वाहन ने रौंदा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.