नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा में रोजगार तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर छह माह में तीन लाख से अधिक लोगों को दोबारा नौकरी मिली हैं। 5500 से अधिक कंपनियों ने अतिरिक्त रोजगार सृजित कर इन लोगों को नौकरी दी। इनमें कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत हर तरह की कंपनियां शामिल हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छह माह में 5556 कंपनियों में 303664 लोगों ने दोबारा नौकरी प्राप्त की है। यह वे लोग हैं, जिन्होंने एक कंपनी से नौकरी समाप्त होने के बाद दूसरी कंपनी में पदभार संभाला है। हालांकि, अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाली यह सभी कंपनियां प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नहीं आएंगी। इस योजना के लाभ के लिए कुछ नियम शर्ते हैं, जो सभी कंपनियों पर लागू नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- नोएडा में रजनीगंधौ चौक टू सेक्टर...