नोएडा में आंधी-तूफान का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत
नोएडा, जून 4 -- दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार को आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ जगहों पर तो दीवार और रेलिंग भी गिर गईं। तेज आंधी ने थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत निर्माण कार्य के दौरान बिहार के एक युवक की भी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक आंधी और तेज हवा के दौरान निर्माणाधीन दीवार से ईंट गिरकर युवक के सिर पर जा गिरी। इसके बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान रंजीत पुत्र सहदेव मंडल, निवासी हसनगंज, मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 45 साल थी। जानकारी के अनुसार सिर पर ईंट लगने के बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। परिवार के सदस्य युवक को अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.