नई दिल्ली, मार्च 25 -- नोएडा के सेक्टर-24 थानाक्षेत्र स्थित ESIC अस्पताल की पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर कैंसर के मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अभी तक मृतक के परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि भंगेल में मुकेश कुमार परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। कुछ समय पहले उन्हें मुंह का कैंसर हो गया। कई जगह उन्होंने इलाज कराया। बीते नौ मार्च को वह उपचार के लिए ESIC अस्पताल में भर्ती हुए। यहीं पर उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही मुकेश तनाव में थे। यह भी पढ़ें- सिसोदिया के बंगले पर खर्च हुए थे 7.5 करोड़; 'शीशमहल' पर चर्चा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.