नोएडा, मई 1 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने लोगों की समस्याओं को लेकर सभी वरिष्ठ प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने अवैध रेहड़ी-पटरियों पर कार्रवाई और नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। सीईओ ने निर्देश दिए कि शहर के समस्त क्षेत्रों से कूड़े को पूरी तरह लिया जाए। गांवों में घर-घर वाहन कूड़ा लेने जाएं। विलोपित कूड़ा घरों वाले स्थान पर जरूरत के हिसाब से बच्चों के लिए झूले, बेंच या ओपन जिम लगाई जाए। सभी शौचालय की मरम्मत के काम 15 दिन में पूरे कर लिए जाएं। शौचालय में बिजली, पानी, साबुन समेत सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। अवैध रूप से अतिक्रमण को ध्वस्त और सीलिंग की कार्रवाई के लिए कहा। अवैध रूप से लग रहे साप्ताहिक बाजारों पर भी कार्रवाई के लिए कहा। सीईओ ने बताया कि अधिकारियों को सड़कों से निराश्रित गोवंश को पकड़कर गौशाला मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.