नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के बाद हाउसिंग सोसाइटियों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं का भी आंदोलन शुरू हो गया है। वेतन वृद्धि समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन में जुटीं घरेलू सहायिकाओं ने बुधवार को सेक्टर-137 में प्रदर्शन किया। इसके चलते कई सोसाइटियों में घरेलू सहायिकाएं काम करने नहीं पहुंचीं। इसके चलते सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन और सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन हाने के बाद बुधवार को भी सेक्टर-137 में घरेलू सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्वांचल सोसाइटी, इकोसिटी सोसाइटी और आसपास की अन्य हाउसिंग सोसाइटी के बाहर किया जा रहा है। बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाओं ने एकत्र होकर अपनी मांगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.