नोएडा-मुंबई में दौड़ेंगी देश की पहली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी, जानें खासियत, रूट और किराया
नई दिल्ली, मई 31 -- सरकार शहरी परिवहन की सबसे बड़ी समस्या यानी एयरपोर्ट-स्टेशन से घर अथवा घर से ऑफिस जाने के दौरान जाम का झंझट खत्म करने के लिए ड्राइवरलेस पॉड टैक्सियां (पीआरटी) चलाने की तैयारी में है। यह देश की सबसे पहली पॉड टैक्सी सेवा होगी। फिलहाल सरकार की यह योजना (पॉड टैक्सी) नोएडा और मुंबई में सबसे पहले चलाने की है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहरी कनेक्टिविटी के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा (जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी) और महाराष्ट्र के मुंबई (बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में पूरी तरह से ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट पर भी जमीनी काम शुरू हो चुका है। मुंबई के सबसे व्यस्त बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (बीकेसी) में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी (मेट्रो-लोकल स्टेशन से ऑफिस तक) को सुधारने के लिए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.