लखनऊ, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि श्रमिकों के अधिकारों, गरिमा और सामाजिक सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी उल्लंघन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नोएडा में श्रमिकों के हंगामे का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन गैर-श्रमिक तत्वों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जो अशांति भड़काते पाए जाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की औद्योगिक स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर श्रमिक को काम करने के लिए गरिमापूर्ण माहौल, समय पर पूरा वेतन और सभी वैधानिक लाभ मिलें।गैर-श्रमिक तत्वों पर कार्रवाई करें गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों के ...