नोएडा, जून 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सब यूपी की छवि में आए बदलाव को देख रहे हैं। 9 साल पहले उत्तर प्रदेश कैसा था और आज कैसा है? गौतम बुद्ध नगर को ही देख लें। साल 2017 से पहले गौतम बुद्ध नगर जिले को मुख्यमंत्रियों के लिए 'मनहूस' माना जाता था। वे गौतम बुद्ध नगर जिले में आने से डरते थे। इसके साथ ही सीएम योगी ने गौतम बुद्ध नगर से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी सुनाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 साल पहले का उत्तर प्रदेश कैसा था और आज का यूपी कैसा है। गौतम बुद्ध नगर जिला तो साल 2017 के पहले के मुख्यमंत्रियों के लिए शापित था। पूर्व के मुख्यमंत्री डर के मारे गौतम बुद्ध नगर जिले में नहीं आते थे। मुझे या...