नोएडा मजदूर आंदोलन के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन
प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फर्जी मुकदमे वापस लेने और सभी बंद कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई।संगठन के प्रशांत ने आरोप लगाया कि एक ही मामले में कई एफआईआर दर्ज कर सामाजिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है और आरोपपत्रों में कई विरोधाभास हैं। प्रदर्शन में चंचल, निधि, प्रियांशु, पूजा, चंद्रप्रकाश, अमन, जय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.