लखनऊ, अप्रैल 17 -- यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। वे नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद मजदूरों से मिलने जा रहे थे। माता प्रसाद सपा डेलीगेशन का नेतृत्व कर रहे थे, और श्रमिकों से मिलने जा रहे थे। लेकिन इससे पहले नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे पहले शुक्रवार को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। लेकिन वे चकमा देकर लखनऊ से निकल गए थे। वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, ताकि वे कहीं बाहर न जा सकें। लेकिन वे इस बीच निकल चुके थे।विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश- माता प्रसाद पांडेय इस बीच माता प्रसाद पांडेय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "अगर ...