नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा बस डिपो को प्रीमियम बस अड्डा बनाया जाएगा। इसमें एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इससे यात्रियों को आधुनिक और सुखद अनुभव मिलेगा। बस अड्डे में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होगी। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। नोएडा बस डिपो को प्रीमियम बस अड्डा बनाने के लिए आठ जून को तकनीकी बिड खोली जाएगी। इसमें वीआईपी लाउंज, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल और रेस्तरां जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अनुसार प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर 49 बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इन हाईटेक बस अड्डो में नोएडा डिपो को भी शामिल किया गया है। ग्रेटर नोएडा डिपो का नाम इस सूची में नहीं है। इन बस अड्डों के 55 फीसदी क्षेत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.