नोएडा, अप्रैल 15 -- नोएडा में श्रमिकों आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में 'मजदूर बिगुल दस्ता' नाम के एक संगठन का हाथ सामने आया है। नोएडा पुलिस ने ऐसा दावा करते हुए संगठन के मुखिया रूपेश राय को उठा लिया है। संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने अब तक 17 वॉट्सऐप ग्रुप्स की पहचान भी की है, जिनके जरिए हिंसक आंदोलन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था। इससे पहले पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया था कि किस तरह कुछ वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए और क्यूआर कोड के जरिए इसमें लोगों को जोड़कर उन्हें भड़काया गया। पुलिस इन ग्रुप्स को क्रिएट करने वालों और श्रमिकों को भड़काने वालों के खिलाफ ऐक्शन तेज कर दिया है। हिंसा में शामिल रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.